Menu
blogid : 14483 postid : 685207

अनाथ बच्चों को मिला आधा – अधूरा न्याय…..

Vo Subah Kabhi To Ayegi.....B.D. Khambata
Vo Subah Kabhi To Ayegi.....B.D. Khambata
  • 16 Posts
  • 4 Comments

उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में कई वर्षों से अनाथ बच्चों के साथ निर्मम अत्याचार हो रहा था. मेरी शिकायत पर 5 मई 2012 को डाले छापे में प्रमाणित हुआ था कि वहाँ 71 बच्चों को अवैध रूप से रखा गया है , उनके साथ बलात्कार किया जाता है, उन्हें दीवाल पर पटक कर मारा जाता है, अचानक गायब कर दिया जाता है (अंगों के व्यापार का अंदेशा) आदि . लेकिन प्रदेश के मुख्य मंत्री द्वारा अपराधियों को संरक्षण देने के कारण कोई कार्यवाही नहीं हुई और बच्चों पर अत्याचार जारी रहा. उनको न्याय दिलाने के लिए मैं डेढ़ वर्ष से लगातार संघर्ष कर रहा हूँ जिसके परिणाम से प्रदेश शासन ने आदेश दिया है कि सेवाधाम आश्रम उज्जैन मेँ बच्चों को नहीं रखा जाये लेकिन अपराधियों पर कोई कार्यवाही नहीं कि गई और कटु सच्चाई ये है कि बच्चे अभी भी वहीं हैं. मध्य प्रदेश शासन का यह आधा अधूरा न्याय किस काम का ? क्या इसके लिए मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री ही दोषी नहीं मानें जायेंगे ? बेसहारा लोगों को न्याय दिलाने के लिए मेरा संघर्ष जारी है…..

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply